लेनेवो के 6 पॉवर और के 6 नोट को भारत में पिछले साल लांच किया गया था। ये दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के साथ आते हैं। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि भारत में इन दोनों ही हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा रोलआउट कर दिया गया है।
अपडेट के बाद इन हैंडसेट में मल्टी-विंडो सपोर्ट, डेटा सेवर, स्मार्ट नोटिफिकेशन और क्विक एप स्विचिंग जैसे फीचर आ जाएंगे। दोनों ही हैंडसेट फ्लिपकार्ट के अलावा रिटेल स्टोर में उपलब्ध हैं। लेनेवो का कहना है कि एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट के बाद लेनोवो के 6 पावर और लेनोवो के 6 नोट के यूजर को नए इंटरफेस का अनुभव मिलेगा। अब यूजर सीधे नोटिफिकेशन बार से ही जवाब दे सकेंगे।
अपडेट हुए डोज मोड की मदद से बैटरी लाइफ बचाई जा सकेगी। इसके अलावा फॉन्ट और डिस्प्ले साइज परपहले से ज्यादा नियंत्रण मिलेगा। याद रहे कि लेनोवो के 6 पावर में 5 इंच फुल एचडी (1920 1090 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। लेनोवो के इस फोन में 1.4 गीगाहट्र्ज के ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है।
रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। लेनोवो के 6 पावर के 3 जीबी रैम की कीमत 9,999 रुपए जबकि 4 जीबी रैम की कीमत 10,999 रुपए है।