महिलाओं के बैग में लिप बाम ने अपनी एक खास जगह बना ली है। इसका उपयोग होंठों को नर्म और मुलायम बनाए रखने के लिए किया जाता है।
लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि होंठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए यूज की जाने वाली लिप बाम, होंठों को बड़ा नुकसानदायक साबित होती है।
आपको बता दे कि लिप बाम का अधिक यूज करने पर होंठ और भी खराब हो जाते हैं। लिप बाम को बनाने में जिन केमिकल फ्रेग्नेंस का उपयोग किया जात है। जिनका अधिक उपयोग होंठों के लिए नुकसानदायक है।
लिप बाम यदि मेंथॉल युक्त है तो उससे और भी अधिक नुकसान होगा। नियमित रूप से लिप बाम लगाने वाले लोगों में होंठ फटने की समस्या और अधिक होती पाई गई है।
कई मामलों में लिप बाम से एलर्जी होता भी देखा गया है। दरअसल, खुशबू के लिए लिप बाम में जो केमिकल इस्तेमाल किए जाते हैं, उसकी वजह से होंठों पर एलर्जी हो सकती है।