Lipstick लगाने के लिए आजमाएं ये कुछ बेहतरीन टिप्स

Lifestyle

अगर आप किसी मॉल या स्टोर पर लिपस्टिक के शेड्स ट्राय कर रहे हैं, तो कभी भी टेस्टर को सीधे होठों पर ना लगाएं, इसकी बजाय हथेली या उंगली पर लगाकर चैक करें।

हम जानते हैं कि लिप लाइनर पहले लगाया जाता था, लेकिन आपको बता दें कि लिप लाइनर लगाने से आपके होठों की शेप बहुत अच्छी आती हैं। इसे लगाने से लिपस्टिक लंबे समय तक चलती हैं। अगर आपको कोई रंग पसंद नहीं आता हैं तो आप न्यूड़ लिप लाइनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
किन कभी भी गहरे रंग का लिप लाइनर के साथ हल्के रंग की लिपस्टिक इस्तेमाल ना करें।
कई महिलाएं लिपस्टिक अपने होठों पर लगाते समय अपने दांतो पर भी लगा लेती हैं। इसके लिए आप लिपस्टिक लगाने से पहले एक उंगली दांतो पर लगाएं ताकि ये सिर्फ आपके होठों पर ही लगे।

आप अपनी लिपस्टिक को अपने होठों की जगह ब्लश के रुप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
अच्छी शेप के लिए आप लिपस्टिक लगाने के बाद आप लिपलाइनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप लिपस्टिक अपनी उम्र के हिसाब से चुनें क्योंकि उम्र के साथ साथ आपकी त्वचा भी बदलती हैं। दरअसल दिन प्रतिदिन आपकी त्वचा रुखी हो जाती हैं, तो बेहतर होगा अगर आप क्रिमी लिपस्टिक लगाया करें। मैट लिपस्टिक को बाय बाय कह दें अगर आप 40 की उम्र से ज्यादा हैं।

अगर आपको कोई भी शेड्स पसंद नहीं हैं तो उसे कभी भी फेंकना नहीं चाहिएं। क्या पता उसको किसी और शेड में मिक्स करने से कोई अच्छा शेड़ बन जाए।
अगर आपकी लिपस्टिक बीच में से टूट गई हैं तो उसी भी नहीं फेकें.. टुटे हुए हिस्से को थोड़ी सी आग दिखा कर तुरंत उसे चिपका दें। इसके बाद इस लिपस्टिक को फ्रिज में रख दें, एक घंटे बाद इसे निकाल सकती हैं।
अगर आपके दांत थोड़े पीले रंग के हैं तो ऑरेंज और ब्राउन रंग की लिपस्टिक से दूर रहें। क्योंकि इसे लगाने से आपके दांत और पीले लग सकते हैं।

अगर आपकी लिपस्टिक ग्लास पर स्मज हो जाती हैं जो कि आपको पसंद नहीं आता हैं। तो इससे बचने के लिए आप पहले उस ग्लास को लिक कर लें, पर ये ध्यान रहे की कोई देख ना रहा हो।