चैंपियंस ट्रॉफी के वॉर्म-अप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल में 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने डकवर्थ-लुईस नियम की मदद से न्यूजीलैंड को 45 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंदाज़ में छक्का मारकर फिर साबित किया कि क्यों उन्हें दमदार हिटर कहा जाता है। न्यूजीलैंड की तरफ से 25वां ओवर तेज़ गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट फेंक रहे थे। उस ओवर की तीसरी गेंद शॉर्ट पिच थी, जो ऑफ स्टंप के बाहर जा रही थी।
वो धोनी को ये गेंद डालकर परेशान करना चाहते थे। लेकिन धोनी ने अपने अंदाज में गेंद खेलने की ठानी। वो हवा में उछले और उन्होंने कवर के ऊपर से ऐसा शॉट लगाया, जो पूरी रफ्तार के साथ बाउंड्री के बाहर गिरा। फील्डिंग कर रहे कॉलिन डि ग्रैंडहोम उस गेंद को हवा में पकड़ सकते थे, लेकिन बॉउंड्री लाइन के ठीक ऊपर वे चूक गए। धौनी का ये शॉट छह रन के लिए बाउंड्री से बाहर चला गया। धोनी ने विराट के साथ उस छक्के का जश्न मनाया।
धोनी के इस शॉट पर कीवी खिलाड़ी भी आश्चर्य में पड़ गए और एक दूसरे को देखकर मुस्कुराने लगे। न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 189 रनों पर ऑल आउट हो गई थी, जिसके जवाब में भारत ने 26 ओवरों में 129/3 का स्कोर बनाया था और तभी बारिश आ गई। मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया। भारत का अगला वॉर्म-अप मैच बांग्लादेश के खिलाफ है।
6️⃣ WATCH @msdhoni's maximum against New Zealand! ?? #IndvNZ pic.twitter.com/dxP8LCagPp
— ICC (@ICC) May 29, 2017