लिप्स को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए लिप्स पर लिप बाम लगाना जरुरी होता है। लिप बाम लिप्स को नमी पहुंचाती हैं और लिप्स को सॉफ्ट बना देती है। मार्किट में बहुत तरह के लिप बाम मिलते है लेकिन वो हमारे लिप्स के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर ही लिप बाम बना सकते हैं तो आइये जानते हैं कैसे:
सामग्री:
2 मि.ली. जैस्मिन एसेंशियल ऑयल
2 चम्मच क्लियर पेट्रोलियम जैली
1 चम्मच कोल्ड प्रेस्ड जोजोबा ऑयल
कैसे बनाएं:
एक बर्तन में पेट्रोलियम जैली और जोजोबा ऑयल डालें। इस बर्तन को एक पानी से भरे बर्तन के ऊपर उबलने के लिए रख दें। इसे डबल बॉयलिंग प्रक्रिया कहते हैं। जैली को अच्छी तरह पिघलाएं ताकि वो आसानी से ऑयल के साथ मिक्स हो सके। गैस बंद कर दें और अब इसमें जैस्मिन एसेंशियल ऑयल मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। 5 मिनट के लिए इसे छोड़ दें और फिर इस घोल को एक छोटे से डब्बी में भर दें। अब इसे किसी ठंडे स्थान पर रख दें। थोड़ी देर में ये बाम तैयार हो जाएगी।