फेसबुक से मिला 150 साल पुराना शादी का जोड़ा

OMG!

किसी भी दुल्हन के लिए शादी का जोड़ा बेहद खास होता है जिसे वह ताउम्र संजोकर रखती है। इस खूबसूरत जोड़े से उसके जीवन की मीठी यादें जुड़ी होती हैं। लोग अपने खानदानी जोड़े को भी अगली पीढिय़ों के लिए संभाल कर रखते हैं। सोचिए अगर गलती से खास जोड़ा खो जाये तो क्या होगा?

जी हां, ऐसा ही तो कुछ हुआ है स्काटलैंड की मोरहाम में रहने वाली 30 साल की टीस नेवेल के साथ नेवेल की शादी 30 जून 2016 में हुई थी। शादी के समय उसने अपना खानदानी गाउन पहना था। हाथ से बना यह गाउन बेहद खूबसूरत था। उनका ये खानदानी वेडिंग गाउन 1870 का था। यानी करीब 150 साल पुराना। उनके पूर्वजों ने इस वेडिंग गाउन को संभाल कर रखा था।

टीस नेवेल ने भी इस रिवाज को आगे बढ़ाते हुए वेडिंग गाउन को पहना और शादी की रस्मों को निभाने के बाद इसे धुलने के लिए एडिनबर्ग की एक लॉन्ड्री में भेज दिया। लेकिन लॉन्ड्री वाले की गलती की वजह से वो खानदानी गाउन उन्हें वापस नहीं मिल पाया। टीस नेवेल समेत उनका पूरा परिवार इस गाउन को लेकर काफी परेशान हो गया था। ऐसे में उन्होंने अपनी ये कहानी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।

उसने फेसबुक पर लोगों से अपने खानदानी गाउन को ढूंढने के लिए मदद मांगी। करीब 2 लाख से अधिक बार लोगों ने उनके इस पोस्ट को शेयर किया। लॉन्ड्री मालिक की भतीजी ने जब इस फेसबुक पोस्ट को देखा तो उसने एक बार फिर लॉन्ड्री में पड़े कपड़ों के ढेर में उसे ढूंढा और उसे वह गाउन मिल गया। उसने टीस नेवेल से संपर्क कर उन्हें ये गाउन लौटा दिया। खानदानी शादी का जोड़ा वापस पाकर वो परिवार बेहद खुश हो गया, उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों का धन्यवाद दिया।