गर्मियों में सभी को ठंडी चीज़े पीना पसंद है, ऐसे में हम आज आपको बताएंगे एक नए तरीके के शेक के बारे में हम आपको आज खरबूजे का शेक बनाना सिखाएंगे, ये बनाने में भी बहुत आसान है टेस्टी भी होता है और गर्मी में खरबूजे आपको आसानी से बाजार में मिल भी जाएंगे। तो फिर देर किस बात की चलिए जानते हैं क्या है इसे बनाने की विधि।
बनाने की विधि : गर्मी में ठंडा ठंडा खरबूजे का शेक बनाने के लिए सबसे पहले तो खरबूजा छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें। अब टुकड़ों को मिक्सी में डालें और उसका गूदा (पल्प) बनाइए। अब एक गिलास में 4 बड़े चम्मच खरबूजे का गूदा, आधा गिलास दूध और अपने टेस्ट के अनुसार चीनी डालें और 2 मिनट तक फेंटें, और उसे तब तक फेंट जबतक उसमें झाग न आ जाएं। अब अब ऊपर से इलायची पावडर डालें और एक-दो आइस क्यूब डालें और सर्व करें।
