बालों को स्वस्थ रखने के लिए उनका साफ़ होना बहुत जरुरी होता है लेकिन बदलते मौसम की वजह बालों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे डैंड्रफ, बालों का झड़ना आदि। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हे शैम्पू में मिलाकर उपयोग करने पर आप अपने बालों की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आइये जानते हैं इस बारे में:
1. अगर आपके बालो में डैंड्रफ की समस्या है तो अपने शैम्पू में निम्बू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर शैम्पू उपयोग में लें।
2. अगर आप लम्बे और घने बाल चाहते हैं तो शैम्पू में थोड़ा सा आंवले का रस मिलाकर अपने बालो पर लगाए।
3. बालों की ड्राईनेस दूर रखने के लिए शैम्पू में गुलाबजल मिलाकर बालो पर लगाए।
4. बालों की चमक बढ़ाने और सिल्की बाल पाने के लिए शैम्पू में एलोवेरा जूस मिलाकर बालो में लगाएं।
5. बालों को मजबूत बनाने के लिए शैम्पू में शहद मिलाकर अपने बालो में लगाए।