Moto Z2 हो सकता है Moto Z के आने वाले वर्जन का नाम

Tech World

लेनोवो के ब्रैंड मोटो ने पिछले साल मॉड्यूलर स्मार्टफोन Moto Z लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के साथ Moto Mods इस्तेमाल करके अडिशनल फंक्शनैलिटी हासिल की जा सकती है। अब कंपनी इस स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। गैजट्स के बारे में सूचनाएं देने वाले टिपस्टर इवान ब्लास ने जानकारी दी है कि इस स्मार्टफोन का नाम Moto Z2 होगा।

ट्वीट के जरिए ब्लास ने बताया है कि स्मार्टफोन का नाम वैसे तो Moto Z2 होगा मगर कंपनी इसे मोटो Z स्क्वेयर्ड नाम भी दे सकती है। उन्होंने एक लोगो भी ट्वीट किया है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है मगर माना जा रहा है कि यह भी मॉड्यूलर स्मार्टफोन होगा। इसमें भी मोटो मॉड्स लगाए जा सकेंगे। कंपनी ने पहले ही कहा है कि वह इस साल 12 नए मोटो मॉड्स लॉन्च करेगी।

कथित मोटो Z2 के बारे में पिछले महीने पता चला था। पिछले फोन के मुकाबले जो बड़ा बदलाव तस्वीरों से पता चला था, उसमें ओवर शेप का फिंगरप्रिंट सेंसर अहम था। पहले से मौजूद मॉड्स भी इसमें इस्तेमाल किए जा सकेंगे। इसका मतलब है कि इसका डिस्प्ले भी 5.5 इंच होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर लगा हो सकता है।