नाखून बताएंगे बीमारियों के बारे में

Lifestyle

हमे हमारे सेहत के लिए हमेशा सजग रहना चाहिए। नाखून के रंग से न सिर्फ खून की मात्रा का अंदाजा लगाया जा सकता है बल्कि उसका टेक्सचर लिवर, दिल व फेफड़ों आदि से जुड़ी बीमारियों का शुरुआती संकेत भी देता है। जानिए नाखून कैसे बताते हैं आपका स्वास्थ्य।
पीलापन
नाखून का पीलापन एनीमिया का संकेत है। पोषक तत्त्वों की कमी से भी ऐसा होता है। नाखून पीला, मोटा और टूटा हुआ है, तो फंगल इंफेक्शन भी हो सकता है। पीले नाखून थायरॉइड, डायबिटीज या सांस संबंधी बीमारियों से भी जुड़े होते हैं।

टेढ़े और गड्ढ़े वाले नाखून
नाखून की सतह लहर व गड्ढे वाली है तो गठिया या सोरायसिस हो सकता है। कनेक्टिव टिश्यूज में विकृति से भी ऐसा हो सकता है।

सफेद नाखून
अगर नाखून बिलकुल सफेद हैं और किनारे ज्यादा गहरे हैं, तो लिवर की प्रॉब्लम जैसे हेपेटाइटिस हो सकता है। इसी तरह नाखून पर सफेद निशान खून की कमी की ओर इशारा करते हैं। जब नाखून पर सफेद निशान दिखाई देते हैं, तो डायबिटीज, सोरायसिस, जिंक की कमी आदि का संकेत हो सकता है।

दरार वाले नाखून
नाखून में दरार आना और टूटना फंगल इंफेक्शन की वजह से होता है। कई बार विटामिन-ए, बी व सी की कमी से भी ऐसा होता है।