पेंटिंग बनाने के चक्कर में बन गया कुछ ऐसा

OMG!

लड़कियां खूबसूरत दिखने की चाह में क्या नहीं करती। कॉस्मेटिक्स का उपयोग, मेकअप का उपयोग और भी न जाने क्या क्या। कई बार किसी दूसरे के जैसा दिखने की चाह में पूरा चेहरा खराब हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ क्रिस्टिना नाम की महिला के साथ। वह खूबसूरत दिखना चाहती थी लेकिन उनकी प्रेरणा उनकी अपनी ही पेंटिंग है।

उन्होंने पिछले दिनों में स्पेन की यात्रा की। वहां उन्होंने एक चित्रकार से अपनी फनी पेंटिंग बनवाई। वहां से लौटने के बाद उन्होंने उस पेंटिंग को दीवार पर टांग दिया। उसके बाद क्रिस्टिना हमेशा उसे ही निहारती रहती।

और उन्हें लगता की वो पेंटिंग में ज्यादा खूबसूरत दिखती है। इसलिये उन्होंने 1.30 लाख पाउंड खर्च कर अपनी प्लास्टिक सर्जरी करवाई ताकि वो पेंटिंग जैसी दिख सके। लेकिन अब भी वो इसी संतुष्ट नहीं है। वे अब भी नित नए नए उपाए खोज रही है।