OnePlus 5 के कुछ यूनिट्स में पाई गयी अजीब स्क्रीन इफेक्ट की समस्या

Tech World

OnePlus 5 हाल ही में लांच हुआ है और यह फोन एक गंभीर समस्या से ग्रस्त है। लेकिन OnePlus मैनेजमेंट को ऐसा नहीं लगता है कि यह एक समस्या है इसके बजाय कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा कि यह फोन का ‘जेली इफ़ेक्ट’ है और फोन को स्क्रॉल करने पर ऐसा होना साधारण है।

आप भी पूछेंगे कि भला यह जेली इफेक्ट क्या है? तो आप भी नजर डालिए इस वीडियो पर :
कुछ OnePlus 5 यूनिट्स इस अजीब समस्या से ग्रस्त है और जब आप स्क्रीन को स्क्रॉल करते हैं तो आपको यह इफेक्ट दिखाई देगा।

OnePlus ने एक स्टेटमेंट में कहा कि OnePlus 5 में उन्ही हाई क्वालिटी कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है जो दूसरे OnePlus डिवाइसेज में किया गया है। OnePlus 5 में AMOLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है वैसे ही दूसरे OnePlus डिवाइसेज में भी किया जा चूका है। “हमने यूजर्स से फीडबैक लिया है और उन्हें स्क्रॉल करने पर यह विज़ुअल इफ़ेक्ट दिखाई देता है। यह आम है और स्क्रीन और डिवाइस में कोई समस्या नहीं है।
लेकिन इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि कितने यूजर्स इस इफेक्ट से प्रभावित हैं। OnePlus 5 का कहना है कि यह डिवाइस की कोई खराबी नहीं है बल्कि जेली इफेक्ट है। लेकिन हमें नहीं लगता है कि यह एक साधारण बात है। कंपनी को अपनी इस समस्या का समाधान करना चाहिए। इस बारे में भी कुछ नहीं कहा जा सकता कि यह कोई मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट है या जेली इफेक्ट।