Highlights
जिन प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास हुआ, उनमें यांगांग में 100 बेड वाला आयुर्वेदिक हॉस्पिटल और कॉलेज भी शामिल है।
इस कार्यक्रम से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह, स्थानीय बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए भी नजर आए।
प्रधानमंत्री ने कहा की, सिक्किम का अप्रतिम सौंदर्य और यहां की शांति की अनुभूति करना बड़े सौभाग्य की बात है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27-28 अप्रैल को सिक्किम के दो-दिवसीय दौरे पर हैं। वो गंगटोक में प्रदेश के गठन की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने आज सिक्किम में 4000 करोड़ रूपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इससे पूर्व कल उन्होंने गंगटोक में एक रोड-शो भी किया, जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जुटी हुई थी। कल प्रधानमंत्री मोदी स्थानीय पद्म पुरस्कार विजेताओं और विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों से भी मिले। इनमें जॉर्डन लेप्चा, द्रौपदी घिमिरे, हिल्डामिथ लेप्चा, खांडू वांगचुक भूटिया और अर्जुन अवॉर्डी जसलाल प्रधान भी शामिल थे।
प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह स्थानीय बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए भी नजर आए और उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी X पर शेयर की। उन्होंने गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का भी दौरा किया। इसके बाद वो पालजोर स्टेडियम पहुंचे और कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखा। प्रधानमंत्री मोदी ने वहां एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ मंच पर सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, राज्यसभा सांसद दोरजी त्शेरिंग लेप्चा, लोकसभा सांसद इंद्र हांग सुब्बा और भाजपा-सिक्किम के अध्यक्ष डी. आर. थापा भी उपस्थित थे।
अपने संबोधन में उन्होंने सिक्किम की सुंदरता की तारीफ की और इसे पूरब का स्वर्ग और ऑर्किड का बगीचा बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सिक्किम का अप्रतिम सौंदर्य, यहां की शांति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति करना बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि आज मैं ऑर्किडेरियम गया था, जहां मैंने काफी समय बिताया। मैं प्रकृति-प्रेमी पर्यटकों से कहना चाहूँगा कि अगर उन्होंने सिक्किम में ऑर्किड नहीं देखे हैं, तो उन्होंने कुछ भी नहीं देखा है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस साल सिक्किम पर्यटन के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने स्टेडियम में हुई प्रस्तुतियों की तारीफ करते हुए कहा, "यहां प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम सचमुच मनमोहक थे। कलाकारों की प्रस्तुतियाँ मंत्रमुग्ध कर देने वाली थीं। सिक्किम के लोगों द्वारा दिखाया गया उत्साह, और साथ ही पहाड़ियों व आसमान की सुंदर पृष्ठभूमि, प्रकृति की अद्भुत सुंदरता को दर्शा रहे थे। ऐसा लगा मानो प्रकृति और संस्कृति एक साथ मिल गए हों और जीवंत हो उठे हों। यह पल हमेशा मेरे दिल में बसा रहेगा।" कल हुए रोड-शो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "कल रोड-शो के के दौरान मैंने जो सबसे अच्छी चीज देखी, वह थी सिक्किम की सड़कों की सफाई। कहीं भी, दूर-दूर तक कोई गंदगी नहीं थी। हवा भी साफ थी और सड़कों पर भी सफाई थी। आप, सिक्किम के लोग, प्रकृति के पक्के रखवाले और ब्रांड एंबेसडर हैं।"
सिक्किम में जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ, उनमें नाम्ची जिले के यांगांग में 100 बेड वाला आयुर्वेदिक हॉस्पिटल और कॉलेज, गंगटोक के एम. जी. मार्ग पर सद्भाव मंडप, गंगटोक के ही रिज परिसर का पुनर्विकास, सिरवानी में टिस्टा नदी पर नाम्ची-गंगटोक को जोड़ने वाले 12 मीटर 2-लेन स्टील आर्च ब्रिज, लोअर सामदोंग में टिस्टा नदी पर नाम्ची-गंगटोक को जोड़ने वाले 12 मीटर 2-लेन स्टील आर्च ब्रिज और ग्यालशिंग जिले के सिलनोन, टाशिडिंग में इको-टूरिज्म पिल्ग्रिमेज कॉम्पलेक्स जैसे कई प्रोजेक्ट्स शामिल थे।