हम सब साधारण इंसान हैं,और एक इंसान के साथ ही हम रिश्ते बनाते हैं। चाहे वो कोई भी रिश्ता हो। लेकिन क्या अपने कभी सुना है कि किसी ने एक एलियन के साथ रिश्ता बनाया हो ? नहीं, तो हम आपको बताते हैं कि वो कौन है जिसने एलियन के साथ रिश्ता बनाया है।
हम बात कर रहे हैं अमेरिका की, अमेरिका में कुछ महिलाओं ने दावा किया है कि उन्होंने एलियन के साथ सेक्स किया है। उन्होंने यह दावा भी किया है कि उनके बच्चों के पिता एलियन हैं। एलियन से शारीरिक सम्बन्ध बनाने पर उन्होंने कहा कि ये उनके जीवन का सबसे बेहतर अनुभव रहा। नीलसन और एलुना नामक इन महिलाओं ने बताया कि उनको एलियन से कुल 13 बच्चे हैं। ब्रिगेट नीलसन अमेरिका के शहर एरिजोना और एलुना वर्स लॉस एंजलिस की रहने वाली हैं। साथ ही दोनों हाईब्रिड बेबी समुदाय की सदस्य भी हैं। इस समुदाय की सदस्य होने की वजह से ही दोनों का मानना है कि उनके बच्चे अंतरिक्ष में एलियंस के साथ स्पेसशिप में रहते हैं।
नीलसन का कहना है कि एलियन सिर्फ उन्हीं महिलाओं को ले जाते हैं जो जाना चाहती हैं और जो संबंध बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मैं यूं तो अपने पिता के साथ रहती हूं लेकिन हमेशा ही मेरा एलियन के साथ संपर्क बना रहता है। हाईब्रिड बेबी समुदाय की महिलाओं ने अपने बच्चों के कुछ चित्र भी बनवाए हैं। इन चित्र में जिन बच्चों की कलाकृति बनाई गई है वे दिखते तो इंसान की तरह ही हैं लेकिन उनकी आंखें काली और काफी बड़ी हैं।
ऐसी ही एक 23 वर्षीय महिला एलुना ने दावा किया कि एलियन से उनके 3 बच्चे हैं, और उन्होंने एक हरी छिपकली जैसे एलियन से क्लासरूम में कई छात्रों के सामने यौन संबंध बनाए। हैरानी की बात है कि लगभग सभी ने कहा कि वे कभी भी अपने बच्चों से नहीं मिल पाएं क्योंकि एलियन उनके भ्रूण साथ ले गए और अपने स्पेसशिप में ही उन्नत तकनीक से बच्चों को जन्म दिया। एक अन्य महिला ब्रिजेट का कहना है कि दुनियाभर में हजारों महिलाओं ने एलियन की हाईब्रिड बेबीज को जन्म दिया है लेकिन शायद उन्हें इस बात का पता ही नहीं।
ब्रिजेट बताती है कि अधिकतर महिलाओं के साथ एलियन स्वप्न जैसी अवस्था में सेक्स कर उनके भ्रूण साथ ले जाते हैं। कुछ चित्रों में तो बच्चे के सींग भी दिखाई देते हैं। और कुछ का सिर इंसानों से काफी बड़ा है,जो कि आप चित्र में देख सकते हैं। पश्चिमी देशों में ऐसे कई समुदाय हैं जो एलियन के अस्तित्व में विश्वास रखते हैं और उनके द्वारा अगवा किए और एलियन से यौन संबंध बनाने का दावा करते हैं।