दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है साथ ही खाने में भी बहुत स्वाद होती है। दही हमारी पाचन क्रिया को स्वस्थ बनती है और साथ ही प्रोटीन से भरपूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही एक ब्यूटी प्रोडक्ट है जो बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। आइये जानते हैं कैसे:
1. दही और शहद को मिला कर इसका पेस्ट बना लें और अपने बालों पर लगाए। 20 मिनट के बाद बाल धो लें। इससे बाल सोफ्ट हो जाएंगें।
2. आप अकेले दही को भी बालों पर लगा सकते हैं। यह आपके बालों के लिए बेस्ट कंडीशनर साबित होगा। इसे बालो पर अच्छे से लगाएं और थोडी देर के लिए एेसे ही छोड दें। आधे घण्टे बाद धो ले। इससे आपके बाल मजबूत भी होंगे।
3. दही में करी पत्तों को मिलाकर बालों पर लगाए। इससे बालों का झड़ना कम हो जाएगा।
4. दही में कुछ बूंदे नींबू की मिला कर पेस्ट तैयार करें और बालों में लगाएं। इससे आपके बालों से डैंड्रफ कम होगा।
5. दही में नीरियल के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर बालों में लगाएं। इससे बालों की ग्रोथ होगी।