निम्बू के बने फेस मास्क से पाएं निखरती त्वचा

Lifestyle

क्या आप किसी स्किन समस्या से परेशान है जैसे काले धब्बे, असमान स्किन टोन? आप इन सब समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए केमिकल भरे प्रोडक्ट्स का उपयोग करने की बजाय घरेलु उपाय अपना सकती हैं। क्लियर स्किन पाने के लिए आज हम आपको एक घरेलु उपाय बताएंगे। निम्बू के बने फेस पैक से आप खूबसूरत और क्लियर स्किन पा सकते हैं। नींबू विटामिन सी और साइट्रिक एसिड में समृद्ध होते है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो मुँहासे की समस्याओं को भी हटाते हैं।स्किन पर नींबू का प्रयोग आपकी त्वचा की टोन को हल्का कर सकता है।

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको निम्बू और बादाम का तेल चाहिए होगा। अगर आप अपने चेहरे के दाग धब्बों को हटाना चाहते हैं और निखरती त्वचा पाना चाहते हैं तो इस फेस पैक को रात को लगाएं।

एक कटोरी में नींबू का रस का एक बड़ा चम्मच डालिये और फिर बादाम के तेल का एक बड़ा चम्मच मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिलाएं और फिर कॉटन का उपयोग कर इसे अपने फेस पर लगाएं। लेकिन इसे सिर्फ दाग-धब्बों पर लगाएं ना कि पुरे चेहरे पर। आधे घंटे बाद इसे धोलें। इससे कुछ दिन में आपको आपकी स्किन में फर्क दिखने लगेगा।