अधिक नींद लेना भी हो सकता है सेहत के लिए खतरा

Lifestyle

समय से अधिक या कम सोने की वजह से ना केवल शरीर में आलस्य और थकान बनी रहती है। एक शोध में यह सामने आया है कि निर्धारित सीमा से कम या अधिक सोने वाले व्यक्ति एक ही तरह की समस्याओं से परेशान रहते है। इसलिए सभी के लिए निर्धारित सात या आठ घंटे की नींद लेने से शरीर और सेहत अच्छी रहती हैं।

अगर आप लगतार कम सो रहे है तो आपके लिए भविष्य में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। लेकिन अगर वयस्क हर रोज बीस मिनट तक कसरत करे तो असामयिक मौत का खतरा 16 से 30 प्रतिशत तक घट जाता है।

अगर आप 8 घंटे से ज्यादा सोते है तो आप हमेशा अपने शरीर में सुस्ती महसूस करेंगे। साथ ही आपमें उत्साह की कमी महसूस होगी। याददाश्त भी कमजोर होने लगेगी। पूरे दिन शरीर भारी रहेगा। कुछ भी करने का मन नहीं करेगा।

एक शोध में पता चला है कि जो लोग दिन में आठ घंटे से ज्यादा सोते हैं, सात से भी कम घंटे की नींद लेने वालों की तरह रात भर परेशान रहते हैं। युवाओं पर किए गए एक सर्व में पता चला है ज्यादा सोने वालों को दिन भर नींद आती रहना, रात में बार-बार नींद का टूटना और सुबह उठने पर खुद को ताजा महसूस न करने की शिकायत थी। हैरत की बात यह है कि कम सोने वालों ने भी ऐसी ही समस्याएं गिनाई।