आप आज अपना जन्मदिन हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम के साथ मना रहे है। वे हिन्दी के अलावा कन्नड़, उड़िया, तमिल, असमिया, पंजाबी, बंगाली, मराठी और तेलुगु फ़िल्मों में भी गा चुके हैं। आज जन्में लोग साहसी, दृढ़ निश्चयी तो होते ही हैं साथ ही इनमें लीडरशिप क्वॉलिटी भी भरपूर होती हैं। इन लोगों का एक और गुण है कि ये लोग बहुत ही अनुशासन में रहते हैं।
अकं ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक तीन होता है। इन लोगों में अपने विचार व्यक्त करने की पूरी योग्यता होती है। इनके अच्छे विचारों और नैतिक मूल्यों के लिए इनकी अकसर तारीफ भी की जाती है। इन लोगों की समाज में अच्छी छवि होती है। ये लोग विचारों से थोड़े धार्मिक भी होते हैं। ये लोग कोई बी काम करते हैं तो पूरे आत्मविश्वास और धैर्य के साथ करते हैं। आज बेहतरीन सिंगर्स में से एक सोनू निगम का जन्मदिन है। सोनू निगम आज 45 साल के हो गए।
वो गायकी में 1997 से ही छा गए जब उन्होंने बॉर्डर फिल्म का गाना संदेशे आते हैं.. गाया था।इस गाने के लिए उन्हें कई अवॉर्डस भी मिले थे।इसके बाद तो सोनू निगम के युग की ही शुरूआत हो गई और सालों साल तक सोमू मिगम ही छाए रहे। बॉलीवुड में कई सालों तक सिंगर एक्टर जुगलबंदी का प्रचलन रहा। हर स्टार के लिए कोई ना कोई ऐसे सिंगर हुए जो उनकी आवाज बन गए।