
इस देश में एकसाथ दिखे दो सूरज
वॉशिंगटन। कोलंबिया के एल गुआमो गांव में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने एक विचित्र तस्वीर ली है , जिसमे आसमान में दो सूर्य दिख रहे है , इतना ही नही इस बुजुर्ग दंपति ने इस विचित्र घटना का वीडियो बनाया था। और दंपति इस वीडियो में कह रहे है कि क्या आपको भी आसमान में दो सूर्य दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा भी इस घटना कोलंबिया की राजधानी बोगाटा के पास सैन जुआन कस्बे में भी लोगों ने दो सूर्य को आसमान में चमकते हुए देखा था। उन्होंने कहा कि सुबह करीब नौ या 10 बजे के आस-पास उन्होंने इस घटना को देखा था। यह पहली बार नहीं है जब कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स ने यह कहा है कि एक से अधिक सूर्य मौजूद हैं।
जून में प्रख्यात एस्ट्रोनॉमर पॉल कॉक्स ने दावा किया था कि नासा सामान्यतौर पर दूसरे सूर्य की बात को छिपाता है। उनके इस दावे के बाद से कॉन्सिपेरी थ्योरिस्ट्स के दावे को बल मिला था। तस्वीर को सोशल मीडिया में काफी शेयर किया जा रहा है।