वर्तमान समय में हर खूबसूरत दिखना चाहता हैं। इसके लिए कपड़ों से लेकर जूते आदि पर काफी ध्यान दिया जाता हैं। आज के समय में अच्छे कपड़े और जूते काफी महंगे हो गए हैं। लेकिन लोग कपड़ों का तो काफी ध्यान रखते हैं। लेकिन जूतों पर ध्यान तब ही जाता हैं जब वो उसको पहनते हैं।
सही तरह से जूतों का ध्यान नहीं रखने पर धूल, मिट्टी आदि की वजह से मंहगे जूते भी सामान्य नजर आने लगते हैं। आइए जाने कैसे रखे चमड़े के जूते का ख्याल….
जहां तक हो सके चमड़े के जूतों पर वैक्स पॉलिश का ही उपयोग करें। बारिश के मौसम में चमड़ों के जूतों पर अलसी के तेल की परत चढ़ाए।
जूतों को सही शेप में रखने के लिए जूते के बॉक्स में ही रखे। इससे जूते की शेप खराब नहीं होती हैं।
जूते हमेशा फीते खोलकर ही उतारे। ऐसा करने से जूते की शेप खराब नहीं होती और जूते अधिक समय तक चलते हैं।