रात को सोने से पहले लगाएं नारियल का तेल और निखारें अपनी खूबसूरती

Lifestyle

नारियल का तरल हमारी सेहत और बालों के लिए बहुत लाभदायी होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल का तेल स्किन के लिए बहुत लाभदायक होता है और नारियल तेल की मदद से खूबसूरती को भी निखारा जाता है। सिर से लेकर पाँव की ऊँगली तक, हमारे शरीर के सभी अंग हमारी खूबसूरती का हिस्सा होते हैं और नारियल का तेल सब हिस्सों की समस्याओं को दूर करने के लिए फायदेमंद होता है तो आइये जानते हैं नारियल तेल के फायदे:

ग्लोइंग स्किन:
नारियल तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन्स पाए जाते हैं जो स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। इसलिए रात को सोने से पहले पूरे चेहरे पर इसकी पतली लेयर लगाएं और सुबह धो लें।

झुर्रियों को हटाए:
झुर्रियों और बारीक रेखाओं से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल की पतली लेयर लेकर चेहरे और अंडर आई एरिया पर अच्छी तरह लगाएं। सुबह चेहरे को धोलें।

एड़ियों को सॉफ्ट बनाये:
नारियल तेल की पतली लेयर लें और अपनी एड़ियों पर लगाएं। इसे एड़ियों पर अच्छी तरह लगाकर 5 मिनट तक मसाज करें और फिर जुराबें पहन लें। सुबह अपने पैरों को धोलें।

स्ट्रेच मार्क्स:
नारियल तेल में विटामिन E पाया जाता है जो स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में लाभदायक होते हैं। इसलिए रात को सोने से पहले अपने स्ट्रेच मार्क्स पर नारियल तेल लगाएं।