अपने लिप्स की केयर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Lifestyle

लिप्स हमारे चेहरे की सुंदरता का जरुरी हिस्सा होते हैं। स्किन और बालों की तरह लिप्स की केयर करना भी बहुत जरुरी होता है। लेकिन लिप्स को भी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लिपबाम और लिपस्टिक का अधिक उपयोग करने की वजह से लिप्स काले पड़ने लगते हैं। लेकिन आज हम कुछ ऐसे टिप्स लाये हैं जिनसे आप अपनी लिप्स की केयर कर उन्हें कालेपन से बचा सकते हैं तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में:

नारियल तेल:
रात को सोने से पहले नारियल का तेल लिप्स पर लगाएं। ऐसा करने से लिप्स सॉफ्ट और सुंदर बनेंगे। कुछ दिनों में आपके लिप्स खूबसूरत दिखने लगेंगे।

बेकिंग सोडा:
लिप्स के लिए बेकिंग सोडा बहुत फायदेमंद होता है। पानी में इतना बेकिंग सोडा मिक्स कर लीजिए कि पेस्ट तैयार हो जाए। इस पेस्ट को अपने लिप्स पर लगा लीजिए। अपनी उंगली या टूथब्रश से 2 से 3 मिनट तक सर्कुलेशन मोशन में स्क्रब करते रहना चाहिए। फिर पानी से लिप्स को धो लीजिए और कपड़े से साफ कर लीजिए।

ओलिव ऑयल:
लिप्स को स्क्रब करने के बाद लिप्स पर ओलिव ऑयल लगाएं। स्क्रबिंग से डेड सेल्स निकल जाएंगे, जिनकी वजह से लिप्स का रंग काला हुआ है। ऑलिव ऑयल लगाने से लिप्स सॉफ्ट लगेंगे।