ये फेसपैक बनाएंगे आपके चेहरे को सॉफ्ट

Lifestyle

हर किसी की चाहत होती है, अच्छी ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन पाने की, हम सभी जानते है की दूध हमरी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह सेहत के साथ-साथ हमारी स्किन को भी सॉफ्ट बनाती है। आज हम आपको बताएँगे दूध के बने फेस पैक से कैसे अआप सॉफ्ट और साफ़ स्किन पा सकते हैं..
दूध और हनी से बना फेस पैक:
एक कटोरे में समान मात्रा में कच्चा दूध और शहद मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं और अपने फेस पर लगाएं। दूध से बना यह फेस पैक बहुत हल्का होता है। ये स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।

छाछ और बादाम से बना फेस पैक:
पांच बादाम रात भर भिगोकर रखें। अगले दिन भीगे हुए बादामों को पीसकर पेस्ट बनायें और इसमें लगभग 1-2 चम्मच बटर मिल्क (छांछ) मिलाएं। इस पैक को 12-15 मिनिट तक रगड़ें। अब स्किन को धोलें।

दूध और बेसन से बना फेस पैक:
एक कटोरी में 3-5 टी स्पून बेसन लें और इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं। अब इसमें दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और अपनी स्किन पर लगाएं। दस मिनट बाद इसे धोलें।