ये होम मेड ट्रीटमेंट निख़रेगा आपकी रंगत

Archival

हर महिला सुंदर दिखना चाहती है और इसके लिए वह तमाम तरह के उपाय अपनाती हैं। महंगे-महंगे प्रोडेक्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई खास असर उनके चेहरे पर नहीं दिख पाता हैं, आज हम आपको होम मेड ट्रीटमेंट के बारें में बताने जा रहें हैं जिसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे को एक नई चमक नजर आ जाएगी। आइए जानते हैं, उन ट्रिक के बारें में…..

सामग्री
1. गुलाब की पत्तियां
2. दूध- 3-4 बड़े चम्मच
3. ग्लिसरीन
4. विटामिन ई कैप्सूल- 2
5. पैट्रोलियम जैली- 1 चम्मच
6. एलोवेरा जैल- 5 चम्मच
विधि
सबसे पहले गुलाब की पत्तियों को पीस कर पेस्ट की तैयार कर लें और अब इसमें दूध, ग्लिसरीन, विटामिन ई कैप्सूल और पेट्रोलियम जेली मिलाएं। अब इसमें एलोवेरा जैल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे छान लें। छानने के बाद आपका सीरम तैयार है। इसे रोजाना सोने से पहले अपने फेस पर लगाएं।