लम्बी जिंदगी जीना है तो करें यह उपाय

Lifestyle

आधुनिक समय में प्रत्येक व्यक्ति तनाव में दिखाई देता हैं। उसके पास जो है वो उससे खुश ना होकर अधिक पाने के प्रयास में लगा रहता हैं। इस वजह से कई बीमारियों का शिकार हो जाता हैं। इससे उसकी उम्र कम हो जाती हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें है अगर उनको ध्यान में रखे तो हम अपनी उम्र को बढ़ा सकते हैं। आइए जाने कुछ ऐसी बातें जिनको करने से होती है उम्र कम।

चिंता से रहे दूर: कई लोग बेवजह चिंता में रहते हैं। लेकिन कोशिश यह करनी चाहिए कि चिंता को अपने ऊपर हावी ना होने दें। क्योंकि लगातार दुख और चिंता की वजह से व्यक्ति को जीने का उत्साह खत्म हो जाता हैं।

पानी का अधिक उपयोग: सुना जाता है कि पानी पीने से शरीर कई तरह की बीमारियों से दूर रहता हैं। क्योंकि कम पानी पीने से गुर्दे, मस्तिष्क और पाचन तंत्र पर बुरा असर होता हैं। साथ ही पानी पीने से त्वचा खूबसूरत होती हैं।

पुरानी बातों को याद ना करें: कभी भी व्यक्ति को अपने पुराने दुखों को भूलकर जीना चाहिए। इससे आपकी उम्र बढ़ती हैं। क्योंकि अगर आप चिंता और दुखों में घिरे रहना बीमार बना सकता हैं।

भूख से कम खाएं: अक्सर यह कहते हुए सुना है कि जम कर खाना चाहिए। लेकिन अच्छी और बेहतर जिंदगी के लिए जितनी भूख हो उससे कुछ कम खाना चाहिए। इससे आपके पेट को भोजन को पचाने में मेहनत नहीं करनी पड़ती हैं और आप फिट बने रहते हैं।

मादक पद्धार्थो के सेवन से बचे: अगर आपको गुटखा, शराब, सिगरेट, गांजा, चिलम जैसी चीजों का शौक या आदी हैं। अक्सर लोग यह सोचते है कि इनकी मदद से आप चिंता मुक्त हो जाएंगे। लेकिन आपका यह सोचना गलत हैं। बल्कि ये चीजें आपको धीरे-धीरे मौत की तरफ ले जाती हैं।

सकारात्मक रखें सोच: हमेशा सकारात्मक सोच रखें। क्योंकि सकारात्मक सोच आपको रचनात्मक रखेगी साथ ही अधिक कार्य करने को प्रोत्साहित करेंगी।

टीवी इंटरनेट का कम करें उपयोग: अगर आप अधिक टीवी या इंटरनेट का उपयोग करते है तो यह आपकी सेहत के लिए खतरा हो सकता हैं। क्योंकि अधिक देर तक इनको देखने से लोगों की आंखों, मैमोरी, कमर और पाचन क्रिया के साथ-साथ हृदय पर भी बुरा असर पड़ता है। अगर आपको लम्बी जिंदगी जीने की इच्छा है तो टीवी और इंटरनेट का कम से कम उपयोग करें।

लम्बे समय तक ना बैंठे: अगर आप लम्बे समय तक कुर्सी पर बैठते है तो यह आपके लिए स्वास्थ के लिए घातक हो सकता हैं। क्योंकि ऐसे बैठने से आप हृदय, कमर, घुटनों, गुर्दों और जोड़ों की बीमारियों से ग्रस्त हो सकते हैं। ऐसे में हर एक घंटे के डिफ्रेंस में करीब 2-2 मिनट तो जरूर चलना चाहिए।