चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए करें घरेलू फेस पैक का उपयोग

Lifestyle

आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता हैं। इसके लिए बाजार में मिलने वाले फेसपैक का उपयोग करता हैं। इन फेसपैक का उपयोग करने से कुछ दिन तो बेहतर परिणाम आते हैं।

किन इन फेसपैक का अधिक उपयोग करने पर स्किन संबंधी कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। लेकिन प्राचीन समय से चंदन को सौंदर्य बढ़ाने का सबसे कारगर उपाय माना गया हैं।

चंदन के फेशपैक का उपयोग कर आप कई त्वचा संबंधी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही चंदन का फेसपैक लगाने से आप बेदाग निखार भी पा सकते हैं।

त्वचा को निखारने के लिए चंदन व दूध का फेसपैक लगाया जाता हैं। चेहरे से दाग-धब्बे हटाने के लिए चंदन व बादाम का फेसपैक लगाया जाता हैं। चेहरे से पिंपल्स आदि को कम करने के लिए चंदन और हल्दी का फेसपैक लगाया जाता हैं।

चंदन में कई प्रकार के एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। साथ ही चंदन का फेसपैक त्वचा की जलन को कम करता हैं।