
Twitter नए यूजर्स जोड़ने में नाकाम, हो रहा घाटा
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter इस साल दूसरी तिमाही में एक भी नया यूजर जोड़ने में नाकाम रही है। वहीं इस दौरान सालाना आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 5 फीसदी की कमी आयी है। जो 57.4 अरब डॉलर रही।
रिव्यू के दौरान ट्विटर के 32.8 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स थे। वहीं पहली तिमाही में यूजर्स की संख्या भी यही थी। दूसरी ओर फेसबुक के 2 अरब से ज्यादा यूजर्स है और व्हाट्सऐप ने 1 अरब से ज्यादा दैनिक सक्रिय यूजर्स की जानकारी दी है। इसके बाद Twitter के शेयरों में 12 फीसदी की गिरावट देखी गई।
ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसे ने कहा कि सालाना आधार पर मासिक सक्रिय यूजर्स 5 फीसदी और दैनिक यूजर्स में 12 फीसदी की कमी हुई है। ट्विटर की साल की दूसरी तिमाही में आय करीब 5.6 करोड़ डॉलर रही। ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंथनी नोटो ने कहा हम राजस्व बढ़ाने वाले उत्पाद में निवेश करते रहेंगे।