चलिए मिलवाते है आपको दुनिया के एक अनोखे कपल से

OMG!

दुनिया के अनोखे कपल्स के बारे में जानने के लिए हर कोई बेताब रहता है। तो आज हम आपको ऐसे ही एक अनोखे कपल के बारे में बताने जा रहे है। ये कपल्स सोशल मीडिया पर काफी फेमस होते जा रहे है। यह कपल है एंटन क्राफ्ट और चाइना बेल।

एंटन क्राफ्ट एक बॉडी बिल्डर है,और चाइना बेल एक ट्रांसजेंडर यानी पहले लड़के के रूप में थी। अब वह पूरी तरह से लड़की बन चुकी है। एंटन क्राफ्ट का हॉलीवुड में वल्र्ड रिकॉर्ड है। एंटन क्राफ्ट अपने वजन से चार गुना ज्यादा वजन उठा लेता है। 52 साल के एंटन की लंबाई मात्र चार फुट, चार इंच है। फ्लोरिडा का रहने वाला ये बॉडी बिल्डर वर्तमान में 230 किलोग्राम तक वजन उठा लेता है। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

एंटन हमेशा से ऐसी लड़की को ही डेट करता है, जो उससे कहीं ज्यादा लंबी हो। एंटन अभी छह फुट, तीन इंच लंबी चाइना बेल के साथ रिलेशनशिप में है। चाइना ने बताया कि जब एंटन ने उसे डेट के लिए पूछा तो वो सोच नहीं पाई। लेकिन जब उन्हें उसकी वेट लिफ्टिंग स्किल के बारे में पता चला तो वह उस पर फिदा हो गई।