UPSC इस साल करेगा 980 अफसरों की भर्ती

Career

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPSC इस साल सिविल सर्विस एग्‍जाम के जरिए 980 पदों को भरेगी।हालांकि इस साल करीब 200 सीट्स की कमी हुई है। पिछले साल यूपीएससी ने इस एग्‍जाम के जरिए 1209 सीटें भरी थीं। अभी जो 980 सीटों को भरे जाने की बात कही गई है, उसमें बदलाव भी हो सकता है।

खबर ये भी है कि केंद्रीय कार्मिक विभाग एक ऐसा पोर्टल तैयार कर रहा है, जिसमें UPSC समेत सभी केंद्रीय सार्वजनिक भर्ती अभिकरण में शामिल होने वाले छात्रों का पूरा ब्योरा रहेगा।

इसमें उनकी सभी जानकारियां और उनके वे अंक होंगे जो उन्‍होंने इन परीक्षाओं में प्राप्‍त किए हैं। फिर इस पोर्टल के जरिए निजी क्षेत्र की कंपनियां उपयुक्त उम्मीदवारों से सीधे संपर्क कर सकेंगी।