हर दिन बढ़ते तापमान के कारण हमारे शरीर में पानी की जरुरत बढ़ती जाती है। लेकिन इस मौसम में ठड़ा पानी इस्तेमाल करने के कई बहतरीन फायदे है। आज हम आपको ठंडा पानी पीने और उसके अन्य प्रकार से इस्तेमाल करने के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताएंगे जिनसे आपप अभी तक रुबरु नहीं होगें। ठंडा पानी आपको कई प्रकार से लाभ पहुंचाता है। तो जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
बालों को बनाता है सिल्की
ठंडा पानी से अगर बालों को धोयी जाए तो यह उन्हे काफी फायदा पहुंचाता है। यह आपके बालों को सिल्की और शायनी बनाता है। फ्रिजी बालों को ठीक करने के लिए भी यह काफी लाभदायक होता है।
कैलोरीज को करता है बर्न
आपको शायद ही इस बारे में पता हो कि ठंडे पानी से नहाने समय आपकी काफी कैलरीज बर्न होती हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक शरीर पर जब ठंडा पानी पड़ता है तो शरीर तापमान नॉर्मल करने की कोशिश में काफी कैलरीज जलाता है।
लेकिन एक बात का विशेष ध्यान रहे कि ठंडे पानी से नहाने का मतलब आप बर्फ के या फिर फ्रिज के ठंडे पानी से नहाना न समझ लें। इससे आपको सर्दी लग सकती है और गंभीर रूप से बीमार भी पड़ सकते हैं।
वहीं शरीर के मेटाबोलिज्म पर ठंडा पानी पीने का असर पड़ता है जो कैलरीज जलाने में मदद करता है।
त्वचा पर लाता है निखार
ठंडे पानी से मुंह धोने के भी कई फायदे हैं। गर्मियों में त्वचा से पिम्पल्स आसानी से नहीं जाते लेकिन ठंडे पानी के इस्तेमाल से आप उनसे पार पा सकते हैं। इसके अलावा एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह त्वचा की ब्लड सर्क्युलेशन को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।