निम्बू का उपयोग होता है स्किन के लिए फायदेमंद

Lifestyle

निम्बू में भरपूर मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो स्किन के लिए बहुत अच्छे होते हैं। निम्बू स्किन को बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचाता है और कई स्किन परेशानियों को दूर करता है। निम्बू में विटामिन सी पाया जाता है जो स्किन को पिम्पल्स से बचाता है। तो आइये जानते हैं निम्बू के फायदे:

1. अगर आप अपने पिम्पल्स से परेशान हैं तो थोड़े से चने को पानी में भीगने के लिए रख दे और जब ये भीग जाएँ तो इसे पीस कर पेस्ट बना ले। अब इस चने के पेस्ट में नींबू का रस मिलाएं। इसे अपने पिम्पल्स पर लगाएं और सूखने पर गुनगुने पानी से फेस को धोलें। इसका उपयोग हफ्ते में दो बार करें और पाएं पिम्पल्स फ्री स्किन।

2. दिन में दो बार निम्बू के रस को अपने फेस पर लगाएं और पांच मिनट बाद फेस को धोलें। इससे आपकी स्किन के डार्क स्पॉट्स दूर होंगे।

3. एक कटोरी में थोड़ा सा नींबू का रस निकाल ले, अब इसमें थोड़ा शहद मिलाये, अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और पांच मिनट के बाद अपने चेहरे को ठन्डे पानी से धो ले। इससे आपकी फ्रेश और क्लियर हो जाएगी।