किचन की इन चीजों का उपयोग कर पाएं बेदाग़ त्वचा

Lifestyle

हम मेकअप से अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं लेकिन नेचुरल खूबसूरत स्किन वालों को मेकअप की जरुरत नहीं होती है। लेकिन बढ़ते प्रदूषण और प्रदूषण की वजह से होने वाली स्किन समस्याओं की वजह से खूबूसरत स्किन पाना बहुत मुश्किल होता है। प्रदूषण की वजह से स्किन को पिम्पल्स, डार्क स्पॉट्स जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन आपकी इन सभी समस्याओं का उपाय आपको आपकी रसोई में मिलेगा। आइये जानते हैं कैसे:

हल्दी:
हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। 1 चम्मच शहद में चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसके सुख जाने पर फेस को धोलें। इससे आप बेदाग़ त्वचा पाएंगे।

आलू:
आलू में स्ट्रार्च और ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं जो दाग-धब्बों के साथ पिंग्मेंटेशन को खत्म करते हैं। एक आलू का रस निकाल लें। इसे कॉटन की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से फेस को धोलें।

टमाटर:
टमाटर में विटामिन C और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो ग्लोइंग स्किन देता है। एक टमाटर का टुकड़ा लें और इसे अपने चेहरे पर 2-3 मिनट तक रगड़ें। 10 मिनट बाद इसे धो लें।

पपीता:
पपीते में स्किन लाइटनिंग और ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं। एक पपीते का टुकड़ा लें और इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह रगड़ें। इसके सूखने पर चेहरे को धोलें।