पिम्पल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए उपयोग में लें लहसुन

Lifestyle

लहसुन हर भारतीय रसोई का एक जरुरी हिस्सा होता है। लहसुन से खाने का स्वाद बढ़ाया जा सकता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इस बात में कोई शक नहीं कि लहसुन थोड़ा बदबूदार होता है लेकिन स्किन के लिए बहुत उपयोगी होता है। स्किन को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इन्ही में से एक है पिम्पल्स की समस्या। पिम्पल्स एक ऐसी समस्या है जो अधिकतर हर किसी को परेशान करती है और लहसुन आपके पिम्पल्स को दूर करने के लिए लाभदायक होता है। आइये जानते हैं कैसे:

1. लहसुन का पेस्ट लगाकर आप पिम्पल्स फ्री स्किन पा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले लहसुन को अच्छे से पीस लें। अब लहसुन के पेस्ट को अपने चेहरे के पिम्पल्स पर लगाएं और दस मिनट बाद चेहरे को धोलें।

2. आप लहसुन के रस का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए कच्चे लहसुन का रस निकालकर पिम्पल्स पर लगाए और 10-15 मिनट बाद पानी से फेस को धोलें।

3. लहसुन और हल्दी का उपयोग कर भी आप पिम्पल्स कि समस्या को दूर कर सकते हैं। इसके लिए लहुसन और हल्दी को मिलाकर पीस ले। अब इसे अपने पिम्पल्स पर लगाए, और सूख जाने पर ठन्डे पानी से धो दे।