अखरोट में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अखरोट स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स मौजूद होते हैं जो स्किन से जुडी समस्याओ को दूर करने में मदद करते है। तो आइये जानते हैं कैसे बढ़ाएं अखरोट से अपनी खूबसूरती:
झुर्रियों को हटाए:
अगर आपकी स्किन पर झुर्रियां है तो अखरोट आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। इसके लिए अखरोट में थोड़ा सा दूध मिलाकर पेस्ट बना ले। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर हलके हाथो से स्क्रब करे और दस मिनट बाद अपने फेस को धोलें। हफ्ते में दो बार इसका उपयोग करें।
पिम्पल्स को दूर करे:
अगर आप पिम्पल्स कि समस्या से परेशान है तो अखरोट का उपयोग करें। इसके लिए अखरोट को दूध के साथ मिलाकर पीस ले, अब इसमें थोड़ा सा गुलाबजल मिला ले। अब इस पेस्ट को अपने पिम्पल्स पर लगाए और दस मिनट बाद धोलें। रोजाना ऐसा करने से आपको पिम्पल फ्री स्किन मिलेगी।
अनचाहे बालो को हटाए:
आप अखरोट का उपयोग चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के लिए भी कर सकते हैं। अपने चेहरे से अनचाहे बालो को दूर करने के लिए चेहरे पर अखरोट का स्क्रब लगाए। स्क्रब बनाने के लिए अखरोट को पीसकर उसमे ओलिव आयल मिलाएं। जब स्क्रब अच्छे से सूख जाए तो इसे धीरे धीरे रगड़ कर उतारें। स्क्रब के साथ आपके अनचाहे बाल भी हटेंगे। स्क्रब हटाने के बाद अपने फेस को धोलें।