मॉनसून में घूमने का अपना मजा है। तो आप भी इससे चूकिए नहीं। बैगपैक करिए और बारिश का मजा नए अंदाज में उठाइयें। हम आपको कुछ जगहों के बारे में बता रहें है, जहां आपको प्लानिंग करने में मदद करेंगी।
दूधसागर
दूधसागर जलप्रपात अपने नाम के अनुरूप ही है। करीब 310 मीटर की ऊंचाई से गिर रहा कलकल साफ पानी दूध की तरह लगता है। यही वजह है कि इसका नाम दूधसागर जलप्रपात रख दिया गया। यह झरना दुनिया भर के सुन्दर और लोकप्रिय झरनों में एक है। लोगों से भरे बीचों की जगह आप बारिश की फुहारों और ठंडी हवाओं के साउथ गोवा और कर्नाटक बॉर्डर पर दूधसागर झरना का आनंद लें। ये वहीं झरना है जो फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में भी नजर आया था। घने जंगलों से घिरे दूधसागर को देखने के लिए जून से सितंबर के बीच काफी संख्या में लोग आते है। इस झरने को दूर से देखने पर पहाड़ो से दूध का सागर बहता नजर आता है।
लोनावला
महाराष्ट्र में बसा हुआ एक छोटा सा हिलस्टेशन लोनावला अपने हरे-भरे क्षत्रो के लिए जाना जाता है, यहां अधिक से अधिक लोग घूमने आते रहते है जिन्हे यहां आकर आनंद की अनुभूति होती है। लोनावला के पहाड़ों और घाटियों की खूबसूरती देखने के लिए मानसून से बेहतर कोई मौसम नहीं होता है। इसे इंडिया का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। मॉनसून के दौरान यहां नेचर को बहुत पास से देखा जा सकता है। यहां पर एक प्राचीन बौद्ध मंदिर हैं। इन मंदिरों का निर्माण पत्थरों को काट कर किया गया था। लोनावला के टाइगर प्वाइंट पर भाजी खाना ना भूलें।
उदयपुर
मॉनसून के दिनों में उदयपुर की खूबसूरती बढ़ जाती है। उदयपुर में आपको रंगीन राजस्थान की खूबसूरत झलक देखने को मिलेगी। राजस्थानी कल्चर और यहां के महल आपकी सारी थकान और परेशानी को दूर कर देगा।
आगरा
विश्व का अजूबा ताजमहल आगरा की पहचान है और यह यमुना नदी के किनारे बसा है। मानसून के मौसम में रोमांटिक फीलिंग भी बढ़ने लगती है। तो फिर धूम आइयें दिल्ली के पास सटे आगरा शहर में। ताजमहल के अलावा भी यहां कई किले और महल है। विदेशी टूरिस्ट आगरा बहुत ज्यादा जाते है।
पुडुचेरी
पुडुचेरी में वैसे तो बिन मौसम भी बरसात होती रहती है। लेकिन मॉनसून की बारिश एक अलग ही मजा देती है। पुडुचेरी देश के टॉप पर्यटन स्थल की लिस्ट में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्थान है। मॉनसून के मौसम में पुडुचेरी की सैर एक अनोखा और यादगार पल होगा।