आधुनिक जीवन शैली का सबसे बड़ा नुकसान सेहत का हुआ है। क्योंकि असमय खाने और अनियमित दिनचर्या की वजह से मुहं में छाले होना आजकल आम हो गया हैं। जिसकी वजह से खाना और पीना दुश्वार हो जाता हैं।
कई बार भोजन में गडबड़ी या तीखा भोजन करने से जीभ पर, होंठों पर और अंदर छाले हो जाते हैं जो सप्ताह भर में ठीक हो जाते हैं। लेकिन कुछ व्यक्तियों के छाले लम्बे समय तक रहते हैं।
जिसकी वजह से ना तो वो भोजन कर पाते है और ना ही बोल पाते हैं। वैसे देखा जाए तो छाले होने की प्रमुख वजह ये मानी जा सकती हैं। आइए जाने छाले होने की वजह…
अधिक एसिडिक खाद्य पदार्थों का सेवन करना।
शरीर में विटामिन बी और आयरन की मात्रा सामान्य न होना।
अधिक मसालेदार भोजन करने से।
ज्यादा गर्म खाद्य पदार्थ और पेयों आदि का सेवन करने से।
एलर्जी करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना।
छालें होने की वजह दांतों की समस्या से भी जुड़ी हो सकती है।
दांतों की ठीक प्रकार सफाई न करने से।