अभी तक व्हाट्सएप को आप सिर्फ मैसेज करने और पढ़ने के लिए इस्तेमाल करते है। लेकिन इस खबर को पड़ने के बाद आप भी हैरान हो जायेंगे। दरअसल आप व्हाट्सएप के जरिए कमाई भी कर सकते है। व्हाट्सएप्प जल्द ही अपने यूजर्स का मोबाइल नंबर फेसबुक से जोड़ेगा। ऐसा होने से व्हाट्सएप यूजर्स फेसबुक पर और भी ज्यादा टारगेट विज्ञापन देख पाएंगे।
फेसबुक के साथ साझा करेगी जानकारी
गौरतलब है कि दुनियाभर में व्हाट्सएप के करीब 1 बिलियन यूजर्स हैं। ऐसे में अपने यूजर्स की जानकारियों को फेसबुक पर साझा करने से पहले व्हाट्सएप को उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाना होगा कि उनकी जानकारी से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। व्हाट्सएप की तरफ से कहा गया है कि यह सुविधा सीमित समय के लिए दी जाएगी कि यूजर अपनी जानकारी फेसबुक के साथ साझा करना चाहता है या नहीं। व्हाट्एप ने यूजर्स से साफतौर पर कहा है कि फेसबुक से साझा की गई सभी जानकारी सुरक्षित रहेंगी। ये प्रस्ताव केवल इसलिए हैं जिससे यूजर्स को बेहतर फ्रेंड सजेशन और सही एड की जानकारी मिल पाए।
यूजर्स को नहीं पसंद
व्हाट्सएप की यह कोशिश है कि वह अपने यूजर्स को बैंक ट्राजेक्शन, फ्लाइट की जानकारी की नोटिफिकेशन सही समय पर मिल पाए। आपको बता दें कि फेसबुक ने ये सुविधा अभी हाल ही में शुरू की है। व्हाट्सएप, यूजर्स की सुरक्षा के लिए हर मुमकिन कदम उठा रही है लेकिन इसके वाबजूद भी यूजर्स को ये आइडिया कुछ अच्छा नहीं लग रहा है। यूजर्स को उनकी निजता की चिंता सता रही है। ऐसे में व्हाट्सएप की जानकारी फेसबुक पर साझा करना कंपनी की नीयत पर कई सवाल उठाता है