जैसा की हम सभी जानते हैं दही हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद हैं. रोजाना दही का सेवन करना हमारे शरीर को स्वास्थ्य रखने जैसा हैं. अगर शरीर स्वास्थ्य रहेगा तो हम अपना काम भी आसानी से कर पाएंगे। दही का सेवन खासकर गर्मियों में तो रोजाना करना चाहिए क्युकि दही हमें गर्मी में लगने वाली लू से बचता हैं. अगर जिनको दही प्लेन नहीं पसंद वे दही में दिए हुए पदार्थ को शामिल कर सकते हैं. यह आपके स्वास्थ्य को तंदुरुस्त बना देगा।
अगर आपको भी आता है बहुत जल्दी गुस्सा तो करें ये उपाय
*दही में काला नमक और भूने जीरे को डालकर खाने से उसका स्वाद तो बढ़ता ही हैं साथ में इससे भूख बढ़ती हैं और डाइजेशन सिस्टम भी ठीक रहता है।
*दही में शहद मिलाकर खाने से मुंह के छालों में आराम मिलता है।
*जिन लोगों के शरीर का वजन ज्यादा होता हैं, उन्हें दही में काले नमक के साथ काली मिर्च मिलाकर सेवन करना चाहिए। इससे शरीर पर जमा एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है।
*दही में शक्कर और सूखे मेवे मिलाकर खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती हैं और यह शरीर का वजन बढ़ाने में भी मदद करता है।
*बवासीर के रोगी को दही में अजवायन मिलाकर खाना चाहिए। चाहे तो अजवायन को पीस कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
*कई लोगों को सिर्फ आधे सिर में ही दर्द होती है। ऐसे में दही में उबले हुए चावल मिलाकर खाने से सिर दर्द में फादा मिलेगा।
*दही में सौंफ मिलाकर खाने से नींद न आने की समस्या दूर होती है। इसके अलावा पेट की गैस और जलन होने पर भी इसका सेवन कर सकते हैं।