राज्य महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत राजधानी लखनऊ में आज 181 महिला हेल्पलाइन के लिए 64 रेस्क्यू वैन का फ्लैग ऑफ किया गया जिसका उदघाटन यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखा कर किया। 181 महिला हेल्पलाइन के जरिये पीड़ित महिलाओं को 24 घंटे सहायता उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। इसके जरिये यूपी के सभी जिलों में महिलाओं को मदद पहुंचाई जायेगी।
इस योजना का नाम राज्य सरकार ने मुखबिर रखा है। इस हेल्पलाइन सेवा को जीवीके ईएमआरई संचालित करेगा। योगी सरकार का मानना है कि यह महिला हेल्पलाइन महिलाओं की ताकत बनेगा। यह महिला हेल्पलाइन 24 घंटे सात दिन के हिसाब से काम करेगा। इस महिला हेल्पलाइन के जरिये घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं मदद मांग सकेंगी।
मुखबिर योजना में भ्रूण हत्या की सूचना देने वालो को 10 हज़ार से 2 लाख तक का इनाम दिया जाएगा। इसके जरिये प्रदेश की लाखों महिलाये मदद पा चुकी हैं। यह सेवा लड़कियों के लिए मील का पत्थर साबित हुई। ऐसा माना जा रहा है कि योगी सरकार में शुरू हो रही महिला हेल्पलाइन भी इसी तर्ज पर काम करेगी।