वैसे तो प्रकृति में पाये जाने वाले सभी फल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं लेकिन आज हम बात कर रहें हैं अंगूर की। जी हां, अंगूर एक ऐसा फल हैं जो खाने में बहुत ही मीठा होता हैं लेकिन इसमें शूगर बिल्कुल भी नहीं होती। अंगूर में सभी प्रकार के पोषक तत्त्व होते हैं। आज आपको बता रहें हैं खाली पेट अंगूर खाने के फायदों के बारें में…
माइग्रेन में सहायक
जब सिर के आधे भाग में दर्द हो उसे ही माइग्रेन कहते हैं। अंगूर का जूस माइग्रेन का दर्द दूर करने में मददगार है।
एनीमिया में मददगार
एनीमिया शरीर में खून की कमी से होने वाला रोग हैं। इस रोग को जड़ से खत्म करने के लिए अंगूर सबसे अच्छा तरीका है। रोजाना खाली पेट अंगूर का सेवन करें।
हार्ट अटैक
हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों में भी अंगूर काफी फायदेमंद है। अंगूर का फल हार्ट अटैक के मरीज के लिए एसप्रिन की गोली की तरह काम करता है क्योंकि एसप्रिन की गोली शरीर में खून के थक्के जमने नहीं देती जिससे हार्ट ठीक रहता है।
कैंसर
अंगूर में पॉली-फेनोलिक फाइटोकेमिकल मौजूद होते है जो शरीर को न केवल कैंसर से, बल्कि कोरोनरी हार्ट डिजीज, नर्व डिजीज, अल्जाइमर और फंगल इन्फेक्शन से लडऩे की क्षमता प्रदान करते हैं।