पुणे और पिंपरी-चिंचवड में जहरीली शराब पीने से 10 की मौत, कई लोगों की हालत अब भी गंभीर

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पुणे के हड़पसर में 3 और पिंपरी-चिंचवड़ के फुगेवाड़ी में 5 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान अशोक रमेश चव्हाण, राहुल शरद क्षीरसागर, अरूण दादर, विजय शर्मा, आनंद देसाई, पांडुरंग सदाशिव फुगे, राजेंद्र राजपूत, अकबर पठान, विजय प्रकाश राठौड़, आनंद निकालजे/निकलजे और राजेंद्र प्रकाश राठौड़ के रूप में हुई है।

पुणे और पिंपरी-चिंचवड में जहरीली शराब पीने से 10 की मौत, कई लोगों की हालत अब भी गंभीर

जानकारी के अनुसार, हड़पसर में 3 और फुगेवाड़ी में 5 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई।

Share:

Highlights

  • जहरीली शराब के मामले के मुख्य आरोपी योगेश वानखेड़े समेत 8 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा की हमने इसके पीछे के नेटवर्क की पहचान कर ली है और इसे खत्म किया जाएगा।
  • जहरीली शराब के मामले में विपक्षी पार्टियां भी फिलहाल राज्य सरकार पर हावी नजर आ रही है।

महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ इलाके से बहुत दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई है। कई जगहों पर मौतों का आंकड़ा इससे कम या अधिक भी बताया जा रहा है। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल है और कई लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पुणे के हड़पसर में 3 और पिंपरी-चिंचवड़ के फुगेवाड़ी में 5 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। इस मामले के मुख्य आरोपी योगेश वानखेड़े को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पूरे घटनाक्रम में पिंपरी-चिंचवड़ के DCP संदीप आटोळे ने मीडिया को बताया कि, "शुरुआती जांच में हमें पता चला है कि जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों का इलाज चल रहा है। आबकारी विभाग और पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।" मृतकों की पहचान अशोक रमेश चव्हाण, राहुल शरद क्षीरसागर, अरूण दादर, विजय शर्मा, आनंद देसाई, पांडुरंग सदाशिव फुगे, राजेंद्र राजपूत, अकबर पठान, विजय प्रकाश राठौड़, आनंद निकालजे/निकलजे और राजेंद्र प्रकाश राठौड़ के रूप में हुई है।

इस दर्दनाक घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस मामले के सिलसिले में तुरंत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। हमने इसके पीछे के पूरे नेटवर्क की पहचान कर ली है। यह नेटवर्क कितनी दूर तक फैला हुआ है, इसका पता लगाने के लिए पूरी कोशिशें की जा रही हैं। हमारी पुलिस इस मामले पर आबकारी विभाग के साथ मिलकर काम कर रही है। मुझे विश्वास है कि हम निश्चित रूप से इसकी जड़ तक पहुँचेंगे और इसे खत्म कर देंगे।

इस हादसे पर विपक्षी दलों का रिएक्शन भी सामने आया है। शिवसेना-उद्धव बाळासाहेब ठाकरे (SS-UBT) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाराष्ट्र में पुणे से सटे पिंपरी-चिंचवड में अवैध शराब बनाई जा रही है, खुलेआम बेची जा रही है, लोग इसे पी रहे हैं और इसकी वजह से मौतें भी हो रही हैं। अवैध शराब बेचने वालों को कानून का कोई डर नहीं है। चंद रूपयों के लालच में उन्होंने कानून की धज्जियां उड़ा दी है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (NCP-SP) के विधायक रोहित राजेंद्र पवार ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि, पिछले दो-तीन दिनों में, खराब क्वालिटी वाली अवैध शराब पीने से लगभग 8 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस का दावा है कि ये मौतें हार्ट अटैक या अन्य कारणों से हुई हैं, जो सच को छिपाने और इस अवैध धंधे को चलाने वालों को बचाने की कोशिश लगती है।

उन्होंने आगे कहा, "पुणे में दिन-दहाड़े हत्याएं हुई हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। पुलिस विभाग निष्क्रिय है। ये 8 मौतें तो सिर्फ रिपोर्ट की गई हैं, हो सकता है कि और भी मौतें हुई हों। अगर राज्य सरकार और पुणे का पुलिस विभाग इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, तो इसका मतलब है कि पुलिस विभाग भी इस अवैध धंधे में शामिल है।"

रिलेटेड टॉपिक्स