मगरमच्छ के हमले में 12 साल के बच्चे की मौत, नदी के किनारे से झपटकर पानी में खींचा

फिलहाल सुनील के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुका है। उसके माता-पिता का देहांत कुछ वर्षों पहले ही हो चुका था। वह अपने भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर था और उसके परिवार में एक बड़ी बहन, छोटा भाई और छोटी बहन हैं। माता-पिता के निधन के बाद, वो अपने चाचा के साथ ही रहता था।

मगरमच्छ के हमले में 12 साल के बच्चे की मौत, नदी के किनारे से झपटकर पानी में खींचा

बताया जा रहा है की उस इलाके में पहले भी मगरमच्छ देखे गए या उनके हमले हुए है।

Share:

Highlights

  • मृतक की पहचान सुनील सिंह के रूप में हुई है।
  • मगरमच्छ ने उसके शरीर के निचले हिस्से और दाहिने पैर को क्षत-विक्षत कर दिया था।
  • सुनील के परिवार को 4 लाख रूपए मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ एक 12 साल के बच्चे की एक खूंखार मगरमच्छ के हमले में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, धान की रोपाई में मदद करने के बाद लड़का घाघरा नदी में हाथ-पैर धोने गया था, तभी अचानक पानी से एक मगरमच्छ निकला और उसने लड़के को अपने जबड़ों में जकड़ लिया। बच्चे की पहचान सुनील सिंह के रूप में हुई है।

जब सुनील मगरमच्छ की पकड़ से छूटने के लिए संघर्ष कर रहा था, तो उसके चाचा विजय राज सिंह (कुछ स्थानों पर नाम उदय राज या विजय कुमार) और गाँव के अन्य लोगों ने मगरमच्छ पर ईंट और पत्थर फेंककर उसे बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन मगरमच्छ ने उसे नहीं छोड़ा। उसने बार-बार लड़के को पानी में डुबोया और आखिर में उसे गहरे पानी में खींचकर गायब हो गया।

घटना के लगभग चार-पांच घंटे बाद, ग्रामीणों ने सुनील का शव खोज निकाला। मगरमच्छ ने उसके शरीर के निचले हिस्से और दाहिने पैर को क्षत-विक्षत कर दिया था। उसके माता-पिता का देहांत कुछ वर्षों पहले ही हो चुका था। वह अपने भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर था और उसके परिवार में एक बड़ी बहन, छोटा भाई और छोटी बहन हैं। माता-पिता के निधन के बाद, वो अपने चाचा के साथ ही रहता था।

फिलहाल सुनील के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय SDM ने बताया कि, मृतक के परिवार को 4 लाख रूपए मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुका है। फिलहाल सुनील का परिवार शोक में डूबा हुआ है। इस दुखद घटना ने नदी किनारे रहने वाले लोगों में डर पैदा कर दिया है बताया जा रहा है कि इस इलाके में पहले भी मगरमच्छ देखे गए हैं या उनके हमले हुए हैं।​

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular