नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 18वां दिन, हालत नाजुक

सोनम वांगचुक और CJP को विपक्षी पार्टियों और अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों का समर्थन मिल रहा है। इनमें समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद प्रिया सरोज, कांग्रेस सांसद प्रशांत पडोले, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना सिंह, SP सांसद पुष्पेंद्र सरोज, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा जैसे लोग शामिल हैं।

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 18वां दिन, हालत नाजुक

डॉक्टरों ने बताया की सोनम वांगचुक को लगातार निगरानी में रखने की जरूरत है।

Share:

Highlights

  • सोनम वांगचुक और CJP ने NEET पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।
  • भूख हड़ताल शुरू होने के बाद से उनका वजन 8.9 किलोग्राम घट गया है।
  • प्रदर्शनकारियों से बातचीत न करने पर CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सरकार को क्रूर बताया है।

नई दिल्ली के जंतर मंतर पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 18वां दिन है। वे और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रदर्शनकारियों से बात करने से इनकार करने पर सरकार पर क्रूर होने का आरोप लगाया है।

उन्होंने X पर सोनम की दो तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "जिस व्यक्ति ने आत्महत्या करने वाले छात्रों को न्याय दिलाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली, उसे सरकार की ओर से सिवाय खामोशी के कुछ नहीं मिला। सरकार न सिर्फ गैर-जिम्मेदार है, बल्कि बेरहम भी है।" बता दें कि CJP के विरोध प्रदर्शन को भी 25 दिन से अधिक हो चुके हैं।

X पर एक अन्य पोस्ट में अभिजीत ने लिखा, "प्रधानमंत्री बातचीत करने से क्यों मना कर रहे हैं? शिक्षा मंत्री को अभी भी जवाबदेह क्यों नहीं ठहराया जा रहा है? ये ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब मिलने चाहिए, न कि ध्यान भटकाने वाले सवाल जो सिर्फ सत्ता में बैठे लोगों को जवाबदेही से बचाने में मदद करते हैं।​"

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम वांगचुक काफी कमजोर हो गए हैं और चौबीसों घंटे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनका वजन घटकर 57.15 किलोग्राम हो गया है। पिछले 24 घंटों में 400 ग्राम वजन घटने के साथ ही, भूख हड़ताल शुरू होने के बाद से उनका कुल वजन 8.9 किलोग्राम कम हो गया है।

उनका ब्लड प्रेशर 105/76, ब्लड शुगर 80 mg/dL और ऑक्सीजन सैचुरेशन 97 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि हाइड्रेशन की स्थिति ठीक बताई गई है। डॉक्टरों ने बताया कि वे होश में और मानसिक रूप से सतर्क हैं, लेकिन उन्हें लगातार निगरानी की जरूरत है।

सोनम की गंभीर स्थिति के संबंध में दिल्ली हाई कोर्ट में वकील राकेश कुमार सैनी द्वारा याचिका दायर की गई है। याचिका के अनुसार, यदि सोनम भूख हड़ताल जारी रखते हैं, तो वे दो दिन से अधिक जीवित नहीं रहेंगे। इसमें सरकार पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाते हुए सोनम को जबरन भोजन कराने का निर्देश देने की मांग की गई है। दिल्ली हाई कोर्ट कल इस याचिका पर सुनवाई भी कर सकती है।​

सोनम वांगचुक और CJP को विपक्षी पार्टियों और अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों का समर्थन मिल रहा है। इनमें समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद प्रिया सरोज, कांग्रेस सांसद प्रशांत पडोले, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना सिंह, SP सांसद पुष्पेंद्र सरोज, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा जैसे लोग शामिल हैं।

कुछ अन्य लोग सोशल मीडिया के जरिए अपना समर्थन दिखा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और SP अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फोन पर सोनम वांगचुक का हाल-चाल जाना। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी 16 जुलाई को शाम 4 बजे जंतर-मंतर पहुंच सकते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स