टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा से 3 संदिग्ध गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी योजना

SP तेजस्विनी गौतम ने यह भी बताया कि शुरुआती पूछताछ में अनिल पंडित का नाम सामने आया है, जो रेहान के संपर्क में था। पुलिस के अनुसार, अनिल पंडित का संबंध लॉरेंस बिश्नोई से बताया जा रहा है। मामले में आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस कोटा पहुंच गई है और तीनों संदिग्धों को उसे सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा से 3 संदिग्ध गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी योजना

इन संदिग्धों को पकड़ना इस पूरे मामले में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Share:

Highlights

  • कोटा पुलिस ने सूचना मिलने के 15 मिनट के भीतर तीनों संदिग्धों को ट्रेन से पकड़ा।
  • पकड़े गए लोगों में हरियाणा के रेहान, बिहार के ऋतिक और एक नाबालिग शामिल है।
  • पकड़े गए तीन संदिग्धों में से दो के खिलाफ पहले से ही मामले दर्ज है।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। राजस्थान के कोटा में पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। कोटा की पुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्विनी गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तीनों संदिग्ध गोलीबारी की घटना में शामिल थे और ट्रेन से कोटा पहुंचने वाले थे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद कोटा सिटी पुलिस ने महज 15 मिनट के भीतर कार्रवाई करते हुए ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया और तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान उर्फ सुक्का, बिहार के बेगूसराय निवासी ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन और एक नाबालिग के रूप में हुई है। ऋतिक पिछले कुछ वर्षों से मुंबई में रह रहा था। SP के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि तीनों पुणे-जयपुर एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सफर कर रहे थे। उनकी योजना दिल्ली पहुंचने के बाद नेपाल भागने की थी। पुलिस को अब तक हथियार बरामद नहीं हुए हैं।

संदिग्धों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए हथियारों को उन्होंने कहां छिपाया है या उनका क्या किया। तेजस्विनी गौतम ने यह भी बताया कि शुरुआती पूछताछ में अनिल पंडित का नाम सामने आया है, जो रेहान के संपर्क में था। पुलिस के अनुसार, अनिल पंडित का संबंध लॉरेंस बिश्नोई से बताया जा रहा है। मामले में आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस कोटा पहुंच गई है और तीनों संदिग्धों को उसे सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पकड़े गए तीन संदिग्धों में से दो के खिलाफ पहले से ही मामले दर्ज है, एक पर चोरी का और दूसरे पर आर्म्स एक्ट के तहत।​

रिलेटेड टॉपिक्स