कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई भारी तबाही, 132 लोगों की हुई मौत

राजधानी बोगोटा (Bogotá) के मेयर कार्लोस फर्नांडो गालन पैचेन (Carlos Fernando Galán Pachón) ने X पर एक पोस्ट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, "बोगोटा में, हमने भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों के लिए दान इकट्ठा करने के लिए 6 कलेक्शन पॉइंट बनाए हैं। जरूरत की चीजें : पीने का पानी, कंबल, रजाईयां, मैट, लंबे समय तक खराब न होने वाला खाना, पर्सनल हाइजीन का सामान और फर्स्ट एड का सामान। कृपया, अगर आप दान कर सकते हैं, तो जरूर करें।"

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई भारी तबाही, 132 लोगों की हुई मौत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कई इमारतें ढहती हुई दिख रही है।

Share:

Highlights

  • करीब 570 लोग घायल भी बताए जा रहे है।
  • कोलंबिया के शहर परेरा में ही 60 मौतों की खबर है।
  • 52 स्कूलों और 18 स्वास्थ्य केंद्रों को भी नुकसान पहुंचा है।

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया (Colombia) से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई। कल 10 अगस्त को 7.4 तीव्रता वाले भूकंप ने इस देश में काफी तबाही मचाई है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इस विनाशकारी भूकंप ने अब तक 132 लोगों की जान ले ली है। इसके अलावा करीब 570 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। दोनों ही आंकड़ों में वृद्धि भी हो सकती है। कई लोगों के मलबे में भी दबे होने की आशंका है। कोलंबिया के शहर परेरा (Pereira) में ही 60 मौतों की खबर है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कई इमारतें ढहती हुई दिख रही हैं।

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 80 से अधिक इमारतें गिर चुकी हैं और सात हवाई अड्डों पर कामकाज बंद हो गया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति अबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला (Abelardo de la Espriella) के अनुसार, 1,500 से अधिक घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। ये एस्प्रिएला के लिए एक परीक्षा की घड़ी है। उन्होंने हाल ही में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। उनके शपथ ग्रहण के कुछ ही दिनों बाद यह आपदा आ गई। कोलंबिया में आपातकाल भी घोषित कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि 52 स्कूलों और 18 स्वास्थ्य केंद्रों को नुकसान पहुंचा है और 30 से ज्यादा घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।

राजधानी बोगोटा (Bogotá) के मेयर कार्लोस फर्नांडो गालन पैचेन (Carlos Fernando Galán Pachón) ने X पर एक पोस्ट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, "बोगोटा में, हमने भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों के लिए दान इकट्ठा करने के लिए 6 कलेक्शन पॉइंट बनाए हैं। जरूरत की चीजें : पीने का पानी, कंबल, रजाईयां, मैट, लंबे समय तक खराब न होने वाला खाना, पर्सनल हाइजीन का सामान और फर्स्ट एड का सामान। कृपया, अगर आप दान कर सकते हैं, तो जरूर करें।" फिलहाल, राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई गई है। परेरा और उसके आसपास के इलाकों में बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular