झारखंड में हादसे का शिकार हुई कांवड़ियों की बस, 18 की मौत कई घायल

झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार सुबह भयानक घटना हुई. यहां गोड्डा-देवघर मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना इलाके के जमुनिया मोड़ के पास कांवड़ियों से भरी बस एवं ट्रक में भीषण टक्कर होने की वजह से हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 20 के घायल होने की खबर सामने आई है।

झारखंड में हादसे का शिकार हुई कांवड़ियों की बस, 18 की मौत कई घायल

झारखंड बस और ट्रक की टक्कर में 18 कांवड़ियों मौत

Share:

Highlights

  • झारखंड के देवघर जिले में हादसे का शिकार हुई कांवड़ियों की बस।
  • ट्रक और बस की टक्कर में 18 कांवड़ियों की मौत।
  • हादसे पर सीएम सोरेन ने जताया शोक।

रांची : झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार यानि 29 जुलाई 2025 की सुबह बड़ी दुर्घटना हुई। यहां बस और ट्रक में टक्कर हुई है। दुर्घटना में 18 कांवड़ियों की जान चली गई। जबकि 20 लोग जख्मी हुए है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंची। यह दुर्घटना गोड्डा-देवघर मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना इलाके के जमुनिया मोड़ के पास ये घटना हुई। घटना मंगलवार सुबह तकरीबन 5:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी मिलने पर मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन समेत पुलिस टीम पहुंची और राहत-बचाव कार्य को पूरा किया। स्थानीय लोगों की सहायता से जख्मियों को एम्बुलेंस के जरिए मोहनपुर CHC भेज दिया गया है।

दुर्घटना का शिकार हुई बस : 

स्थानीय लोगों ने इस बात का दावा किया है किइस दुर्घटना में 20 से अधिक श्रद्धालु जख्मी हुए है। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे तक उड़ गए। दुर्घटना पर स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने दुःख जताया था। उन्होंने इस बारें में भी बोला है कि मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवर यात्रा के बीच बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण से 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बाबा बैद्यनाथ उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

इतना ही नहीं स्वास्थ्य मंत्री का बोलना है कि दुर्घटना के समय ही 6 लोगों की जान चली गई। स्वास्थ्य मंत्री ने इस बारें में कहा है कि देवघर के मोहनपुर में कांवरियों से भरी बस की भीषण दुर्घटना बेहद हृदयविदारक है। अब तक 6 श्रद्धालुओं की मृत्यु और 23 के घायल होने की सूचना है, उन्होंने आगे कहा है कि मैंने जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सिविल सर्जन को घायलों के समुचित इलाज और गंभीर मामलों में हायर सेंटर रेफर सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें।

दुर्घटना पर सीएम हेमंत सोरेन ने व्यक्त किया शोक :

दुर्घटना पर CM हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस बारें में बोला है कि आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस हादसे में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद जानकारी मिली है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ जख्मियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाया जा रहा है। खबरों का कहना है कि बाबा बैद्यनाथ, दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इतना ही नहीं देवघर, जिसे बैद्यनाथ धाम के नाम से भी पहचाना जाता है। यहां प्रत्येक वर्ष, श्रावण के माह में लाखों श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा करने और पवित्र गंगा जल चढ़ाने के लिए आते है। देवघर को देवताओं का निवास स्थान माना जाता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स