जयपुर: राजस्थान के झालावाड़ ज़िले में आज यानि 25 जुलाई 2025 की सुबह एक बड़ी दुर्घटना हुई, जब मनोहर थाना ब्लॉक के पिपलोदी गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत गिरी, जिसके बाद दीवार भी ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 4 बच्चों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
दुर्घटना के पश्चात से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर बनी हुई। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दुर्घटना के समय 3 बच्चों की जान चली गई। उन्होंने कलेक्टर से फोन पर बात कर राहत और बचाव के कार्य को और भी तेजी से करने एवं जख्मी बच्चों के उपचार की समुचित व्यवस्था किए जाने के आदेश दिए है। इतना ही नहीं वहीं झालावाड़ के SP अमित कुमार ने जानकारी दी है कि स्कूल की छत गिरने से 3-4 स्टूडेंट की जान चली गई। कई स्टूडेंट जख्मी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर झालावाड़ कलेक्टर एवं SP अमित कुमार बुडानिया घटना स्थल के लिए रवाना हुए।
राहत कार्य में लगे प्रशासन और आसपास के लोग :
खबरों का कहना है कि फिलहाल JCB मशीनों की सहायता से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है, साथ ही जख्मी बच्चों को मनोहरथाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) के लिए भेज दिए गए है। वहां पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण भी बचाव कार्य में प्रशासन की सहायता कर रहे है।
60 से ज्यादा बच्चों के दबे होने की आशंका :
दुर्घटना के समय स्कूल में दर्जनों सूडेन्ट्स फंसे हुए है, स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी दी है कि छत एकदम से भरभराकर नीचे गिरी और आशंका है कि 60 से अधिक बच्चे अंदर ही फंस गए। दुर्घटना की भयावहता को देखते हुए मृतकों का आंकड़ा बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रशासन ने घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।
आखिर क्या है दुर्घटना की वजह :
खबरों का कहना है कि स्कूल भवन की छत जर्जर अवस्था में ही थी, इसके कारण से ये दुर्घटना हुई। वहीं भारी बारिश की वजह से दीवार में नमी आने से कमजोरी भी स्थानीय लोगों के द्वारा बताए गई वजहों में से एक है। इतना ही नहीं दुर्घटना पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने X पर पोस्ट किया, "झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कई बच्चों एवं शिक्षकों के हताहत होने की सूचना मिल रही है। मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूं।"
वहीं इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, " राजस्थान के झालावाड़ में एक विद्यालय की छत गिरने से कई विद्यार्थियों की मृत्यु और घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी प्रार्थना है कि ईश्वर शोक संतप्त परिवारजनों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं इस दुर्घटना में घायल हुए विद्यार्थियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, " राजस्थान के झालावाड़ में एक विद्यालय की छत गिरने से कई विद्यार्थियों की मृत्यु और घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी प्रार्थना है कि ईश्वर शोक संतप्त परिवारजनों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं इस दुर्घटना में घायल… pic।twitter।com/pa1r7MLUBN
ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2025