हिमाचल के मंडी में हुआ दर्दनाक बस हादसा, 5 की मौत कई घायल

हिमाचल के मंडी जिले के सरकाघाट में खाई में बस गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ है, दुर्घटना के समय बस में 20 से 25 लोग सवार थे, इस हादसे में 5 की जान जाने की खबर है, अन्य जख्मियों को हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

हिमाचल के मंडी में हुआ दर्दनाक बस हादसा, 5 की मौत कई घायल

हिमाचल में हादसे का शिकार हुई यात्रियों से भरी बस

Share:

Highlights

  • हिमाचल के मंडी में हुआ बस हादसा।
  • हिमाचल बस हादसे में 5 की मौत कई घायल।
  • हादसे के वक्त बस में सवार थे 20 से अधिक लोग।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बड़ी दुर्घटना हो गई है, दरअसल मंडी जिले के सरकाघाट में HRTC की बस खाई में जा गिरी, दुर्घटना में 20 से 25 लोगों के जख्मी होने की खबर सामने आ रही है। खबरों का कहना है कि दुर्घटना बहुत बड़ी है, फिलहाल, DCP संजीव गौतम सरकाघाट के घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके है, उन्होंने दुर्घटना की पुष्टि कर दी है, इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि 20 से 25 लोग इस बस में सवार थे, दुर्घटना में जख्मी हुए 17 लोगों को सरकाघाट में भर्ती किया जा गया है। उधर दुर्घटना में एक 16 साल के युवक की जान चली गई, वहीं दो अन्य महिलाओं की हालत नाजुक कही जा रही है। DSP सरकाघाट ने पांच मौत की पुष्टि की है। बस जमनी से सरकाघाट की तरफ जा रही थी।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल के मंडी जिले के सरकाघाट के मसरेन के पास ये दुर्घटना हुई है। तकरीबन 9 बजकर 50 मिनट पर मसरेन से 3 KM पहले तारंगला गांव में एक मोड से बस खाई में गिर गई। तारगंला की महिला मधू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज सुबह हमारे घर के पास एक बस खाई में जा गिरी। उन्होंने अपनी बात में ये नहीं बताया कि दुर्घटना में कितने लोग घायल हैं।

खबरों की माने तो शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि सरकाघाट-जमनी दुर्गापुर के लिए रवाना हुई थी और मसेरन के पास तारगणा में हादसे का शिकार हुई। बस दुर्घटना की फोटो भी सामने आई है और तकरीबन 150 मीटर नीचे यह बस गिरी एवं फिर खेतों में जाकर फंस गई। हादसे में जख्मियों को सरकाघाट सिविल अस्पताल में एडमिट करवाया गया। घटनास्थल पर SDM स्वाति डोगरा, तहसील और स्थानीय विधायक दिलीप ठाकुर हॉस्पिटल पहुंचे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। लोगों की तरफ से एंबुलेंस को जानकारी दी। दुर्घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बोला है कि जिला मंडी के सरकाघाट के मसेरन में हुआ बस दुर्घटना अत्यंत दुःखद है। मैं ईश्वर से सभी के कुशलता की प्रार्थना करता हूँ। प्रशासन से अनुरोध हैं कि जख्मियों के उपचार की समुचित व्यवस्था करें।

रिलेटेड टॉपिक्स