असम चुनाव से पहले पीयूष हजारिका का ऐलान, देंगे 2.5 लाख सरकारी नौकरियां, बनाएंगे फाइव-स्टार होटल

पीयूष हजारिका ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते कहा, "हम 57 लाख से ज्यादा छात्रों को फ्री किताबें और 10 लाख छात्राओं को फ्री साइकिलें दे पाए हैं। निजुत मोइना योजना के तहत करीब 4 लाख छात्राओं को आर्थिक मदद दी गई है। निजुत बाबू योजना भी शुरू की गई है। हमने असम में 16 मेडिकल कॉलेज बनाए हैं। पहले हमारे यहाँ मेडिकल सीटें 726 थीं, जो अब बढ़कर 1,850 हो गई हैं।"

असम चुनाव से पहले पीयूष हजारिका का ऐलान, देंगे 2.5 लाख सरकारी नौकरियां, बनाएंगे फाइव-स्टार होटल

पीयूष हजारिका ने गुवाहाटी स्थित भाजपा असम मुख्यालय में एक विशेष प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

Share:

Highlights

  • पीयूष हजारिका ने बताया कि मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर योजना के तहत 1 लाख युवाओं को 2 लाख रूपए दिए गए है।
  • उन्होंने जानकारी दी की जागीरोड सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट में 29,000 स्थानीय युवाओं को नौकरियां मिलेंगी।
  • पीयूष हजारिका ने बताया की मेडिकल सीटों की संख्या को 1,850 से बढ़ाकर 2,800 सीटों तक किया जाएगा।

असम विधानसभा चुनावों में अब सिर्फ 5 दिन ही बचे हैं। सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचारों में जुटे हुए हैं और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में असम सरकार में जल संसाधन तथा सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री पीयूष हजारिका ने गुवाहाटी स्थित भाजपा असम मुख्यालय में विशेष प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया व अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया, साथ ही भविष्य के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप भी साझा किया। हजारिका ने अपने संबोधन में कहा, "अगर हम फिर से सत्ता में आते हैं, तो हम 2 से 2.5 लाख सरकारी नौकरियां देंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "हम मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर योजना के तहत 1 लाख युवाओं को 2 लाख रूपए देने में सफल रहे हैं। अब हमने इस योजना के तहत 10 लाख युवाओं को लाने और दी जाने वाली राशि को 2 लाख रूपए से बढ़ाकर 5 लाख रूपए करने का लक्ष्य रखा है। एडवांटेज असम 2.0 के दौरान 5.5 लाख करोड़ रूपए के MoUs पर हस्ताक्षर किए गए थे। अब, 2 लाख करोड़ रूपए के MoUs पर काम शुरू हो गया है। गुवाहाटी में 15 फाइव-स्टार होटल बनेंगे। जागीरोड सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट में 29,000 स्थानीय युवाओं को नौकरियां मिलेंगी। हमारी सरकार राज्य में इंडस्ट्रियलाइजेशन​ पर काम कर रही है।"

पीयूष हजारिका ने कहा, "हम 57 लाख से ज्यादा छात्रों को फ्री किताबें और 10 लाख छात्राओं को फ्री साइकिलें दे पाए हैं। निजुत मोइना योजना के तहत करीब 4 लाख छात्राओं को आर्थिक मदद दी गई है। निजुत बाबू योजना भी शुरू की गई है। हमने असम में 16 मेडिकल कॉलेज बनाए हैं। पहले हमारे यहाँ मेडिकल सीटें 726 थीं, जो अब बढ़कर 1,850 हो गई हैं। इन्हें बढ़ाकर 2,800 सीटों तक किया जाएगा।" मीडिया से बात करते हुए पीयूष ने कांग्रेस पार्टी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने अपने 70 साल के शासन में 6 अस्पताल बनाए। हमने 16 मेडिकल कॉलेज बनाए। उन्होंने अपने 70 साल के शासन में सिर्फ 12 यूनिवर्सिटी बनाईं। अब 32 यूनिवर्सिटी हैं। तो हमने बहुत काम किया है। इसीलिए असम के लोग सिर्फ BJP और हमारे गठबंधन को वोट देंगे, कांग्रेस को नहीं।"

रिलेटेड टॉपिक्स