जासूसी करने और पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में वायुसेना का कर्मचारी गिरफ्तार

IAF के कर्मचारी सुमित कुमार, जो असम के चाबुआ एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात था, को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह लंबे समय से पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था और चाबुआ के साथ बीकानेर के नाल एयरबेस की संवेदनशील जानकारी भी लीक कर रहा था। पैसों के लालच में उसने फाइटर एयरक्राफ्ट, मिसाइल सिस्टम और अधिकारियों से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं साझा कीं।

जासूसी करने और पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में वायुसेना का कर्मचारी गिरफ्तार

फिलहाल सुमित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

Share:

Highlights

  • राजस्थान पुलिस ने IAF के कर्मचारी सुमित कुमार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया।
  • आरोपी पर पाकिस्तान को एयरफोर्स की गोपनीय जानकारी भेजने का आरोप है।
  • जांच में जनवरी 2026 में जैसलमेर से पकड़े गए संदिग्ध के जरिए सुमित तक पहुंची पुलिस।

हाल ही में देश की सुरक्षा से जुड़ी एक बहुत गंभीर खबर सामने आई है। राजस्थान पुलिस ने भारतीय वायुसेना (IAF) के एक कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी असम के चाबुआ वायुसेना स्टेशन पर तैनात था और वहां की संवेदनशील व गुप्त जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को भेज रहा था। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय सुमित कुमार के रूप में हुई है, जो मूलतः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है। सुमित चाबुआ वायुसेना स्टेशन में मल्टी-टास्किंग स्टाफ के तौर पर काम कर रहा था।

वो पिछले काफी समय से पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था। सुमित केवल चाबुआ की ही नहीं, बल्कि बीकानेर के नाल वायुसेना स्टेशन की गोपनीय जानकारी भी दुश्मनों के साथ साझा कर रहा था। हैरानी की बात ये है कि उसने पैसों की लालच में आकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ की। लीक किए गए डाटा में फाइटर एयरक्राफ्ट्स की तैनाती, मिसाइल सिस्टम्स और अधिकारियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी शामिल थी। जांच करने वालों ने यह भी पाया कि उसने अपने नाम पर जारी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके पाकिस्तानी हैंडलरों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनाने में मदद की।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब जनवरी 2026 में जैसलमेर से एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति झाबरा राम को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान, झाबरा राम ने एक और व्यक्ति से अपने संबंधों का खुलासा किया, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के साथ संपर्क में था। इसी सुराग ने जांच करने वालों को सुमित कुमार तक पहुंचाया। फिलहाल उसे जयपुर लाया गया है, जहां सुरक्षा एजेंसियां उससे कड़ी पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता चल सके कि उसने अब तक कितनी और कैसी जानकारियां लीक की हैं। साथ ही सुमित के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स